Search

 
 
 

मध्यप्रदेश :शरारती तत्व ने मंत्री बृजेंद्र सिंह के शरीर में लगाया खुजली करने वाला पाउडर, हालत हुआ खराब

 
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में विकास यात्रा के दौरान मंत्री बृजेंद्र सिंह के शरीर में शरारती तत्व ने खुजली करने वाला पाउडर डाल दिया. जिसके बाद मंत्री को खुजली होने लगी. खुजली के कारण मंत्री काफी परेशान हो गये. जिसके बाद उन्हें कार्यक्रम के बीच में ही गांव में नहाना पड़ा. तब जाकर उन्हें राहत मिली. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे भी पढ़ें - आंध्र">https://lagatar.in/andhra-pradesh-major-accident-in-oil-factory-7-employees-died-while-cleaning-tank/">आंध्र

प्रदेश : ऑइल फैक्टरी में टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दम घुटने से 7 कर्मचारियों की मौत

मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव विकास यात्रा कर रहे

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव इन दिनों विकास यात्रा कर रहे है. जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं. मंत्री लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ- साथ शिलान्यास कार्यक्रम भी कर रहे हैं. इसी दौरान बुधवार को मंत्री मुंगावली विधानसभा के देवरछि गांव गये हुए थे. इसे भी पढ़ें - जी-20">https://lagatar.in/g-20-summit-one-day-training-being-given-to-policemen-regarding-security/">जी-20

शिखर सम्मेलन : सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को दिया जा रहा एक दिवसीय प्रशिक्षण

रात में ही गांव में नहाना पड़ा 

मंत्री देवरछि गांव में जनसंपर्क कर रहे थे तभी किसी शरारती तत्व ने उन्हें खुजली वाला करेच की फली का पाउडर या बीज उन्हें लगा दिया. जिस कारण उन्हें खुजली होने लगी और रात के वक्त ही उन्हें नहाना पड़ा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. वीडियो में मंत्री कहते हुए दिख रहे है कि किसी ने करेच लगा दी. करेच लगने के बाद मंत्री का हाल बेहाल हो गया.बताया जा रहा है कि मंत्री जी को स्वागत करते समय फूलों के साथ करेच के बीज या फली लगा दी, जिसके बाद मंत्री के शरीर में लगातार खुजली होने लगी. इसे भी पढ़ें - Twitter,">https://lagatar.in/twitter-facebook-and-instagram-service-down-again-users-all-over-the-world-upset/">Twitter,

Facebook और Instagram सर्विस फिर हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स परेशान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही