Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन करना सुनिश्चित करें -उपायुक्त

Advertisement
Advertisement

Palamu: सरकार के निर्देश के आलोक में पलामू आने वाले प्रवासी श्रमिकों को क्वारंटाइन किया जाना है. ऐसे में यह आवश्यक है कि प्रवासी श्रमिकों के आने से पूर्व ही क्वारंटाइन सेंटर को दुरुस्त कर लिया जाए. ताकि श्रमिकों को व्यवस्थित रुप से क्वारंटाइन किया जा सके. ये बातें उपायुक्त शशि रंजन ने कही है. उपायुक्त आज वर्चुअल माध्यम से जिले के डीडीसी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के साथ जुड़े थे.

क्वारंटाइन सेंटर चिन्हित करने का निर्देश

मीटिंग के माध्यम से उपायुक्त रंजन ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह इंसिडेंट कमांडर से उनके संबंधित प्रखंड एवं पंचायतों में  क्वारंटाइन सेंटर चिन्हित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी इंसिडेंट कमांडर को किसी ऐसे भवन को चिन्हित करने को कहा जो बड़ा हो और पूरी तरह से सुरक्षित हो. उन्होंने कहा कि जो पूर्व में क्वारंटाइन सेंटर के रूप में चलता था, आप लोग उसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्होंने सभी क्वारंटाइन सेंटर पर बिजली, पानी, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहने का निर्देश

उपायुक्त ने जिले के सभी थाना प्रभारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को उनके संबंधित क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी एवं बीडीओ को उनके क्षेत्र अंतर्गत लगने वाले हाट बाजार पर विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने प्रभारी एवं इंसिडेंट कमांडर को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के सभी नियमों का कड़ाई से अनुपालन करवाने पर बल दिया.

सीएचसी स्तर पर बेड की बढ़ाने का निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में मरीज भी बढ़ेंगे. तो यह आवश्यक हो जाता है कि, सीएचसी स्तर पर भी बेड बढ़ाया जाये. उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को बेड की क्षमता बढ़ाने व अधिक से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने की बात कही है.

टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने का भी निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण से ही कोरोना से जंग जीता जा सकता है. ऐसे में इसके महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए जिले में टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाना सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने इस काम के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने की भी बात कही है. उन्होंने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को वैक्सीनेशन की मॉनिटरिंग लगातार करते रहने का निर्देश दिया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही