Search

 
 
 

Latehar News: ट्रेन की चपेट में आने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Latehar News: सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना- बरवाडीह रेलखंड के मंगरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई.
 
घायल को ले जाता एंबुलेंस

Latehar News: सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना- बरवाडीह रेलखंड के मंगरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान बरवाडीह प्रखंड के बभंडीह ग्राम निवासी 50 वर्षीय रामू तूरी के रूप में हुई है. घटना मंगरा रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म नंबर एक पर घटी. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में रामू तूरी के दोनों पैर कट गये थे और काफी खून बह गया था. तत्‍काल वहां मौजूद लोगों ने घायल रामू तूरी को इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच (मेदिनीनगर) रेफर कर दिया गया. लेकिन अत्यधिक खून बह जाने से उनकी हालत बिगड़ती चली गई. 

इसे भी पढ़ें: 

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्‍सकों ने बताया कि लगातार रक्‍तस्‍त्राव होने की वजह से उनकी हालत बिगड़ती चली गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही