Search

 
 
 

यात्रियों के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रोटोकॉल जारी, यात्रा के दौरान ये है जरूरी

 

Bokaro: यदि आप ट्रेन में सफर करने वाले हैं तो ध्यान रखें. अन्यथा कर्रवाई से वंचित हो जाएंगे. रेलवे ने नया एडवाइजरी जारी की है. यदि आप उसका अनुसरण नहीं करते हैं तो यात्रा से वंचित हो जाएंगे. आद्रा डिवीजन में ही बोकारो हैं. जानिए क्या है जरूरी.

 1. COVID-19 मामलों की वृद्धि के मद्देनजर, अब दूसरे राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से पश्चिम बंगाल आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर नकारात्मक प्रमाण पत्र साथ रखना अनिवार्य है. जो कि ट्रेन के खुलने से 72 घंटा पूर्व से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए.

2. वे सभी यात्री जो 72 घंटे पूर्व की आरटी-पीसीआर नकारात्मक प्रमाणपत्रों के साथ अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से पश्चिम बंगाल तक आयेंगे. उन्हें घर पर अगले 7 दिनों तक अपने स्वास्थ्य की निगरानी करनी होगी. इसी दौरान, यदि किसी भी व्यक्ति को बुखार, खांसी, सांस फूलने जैसे परेशानी अनुभव हो तो वे निकटतम स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र पर जांच करवाएंगे या राज्य सरकार के COVID-19 हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करेंगे.

 3. ट्रेनों में प्री-पेड खानपान सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. हालांकि, खाने के लिए तैयार, पैक आइटम, पैकेज्ड पेयजल की बोतलें, चाय/कॉफ़ी/पेय पदार्थ आदि यात्रियों को पैंट्री कार/ट्रेन साइड वेंडिंग के माध्यम से भुगतान के आधार पर ट्रेनों में उपलब्ध कराए जाएंगे.

 4. ट्रेनों के अंदर कोई लिनेन, कंबल और पर्दे नहीं दिए जाएंगे. यात्रियों को अपने स्वयं के लिनन और कंबल ले जाने की आवश्यकता है.

5. पूरी तरह से वेटिंग लिस्ट टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी.

6. आत्म सुरक्षा के लिए, यात्री अपनी स्वयं की सैनिटाइज़र की बोतलें लेकर यात्रा करे और नियमित रूप से अपने हाथों को साफ कर करें.

7. यात्रियों को यात्रा के दौरान, रेल स्टेशन से बाहर निकलने के दौरान तथा प्रवेश पर फेस कवर/मास्क पहनना अनिवार्य है. किसी भी उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

8. यात्रियों को प्रवेश के दौरान, यात्रा के दौरान और गंतव्य रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है.

9. अपने गंतव्य पर पहुंचने पर यात्रियों को गंतव्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा निर्देशित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है.

10. यात्रियों को आरोग्य सेतु एप्लिकेशन को डाउनलोड कर उसे उपयोग करने की सलाह दी जाती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही