Search

 
 
 

धनबाद में ड्रिंक एंड ड्राइव पर महाअभियान, DSP खुद उतरे सड़क पर, दर्जनों गाड़ियां जब्त

Dhanbad News : इस अभियान की खासियत यह रही कि ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारी महज निर्देश देने तक सीमित नहीं रहे बल्कि ट्रैफिक डीएसपी रोहित साव और मेजर सार्जेंट राकेश दुबे खुद सड़क पर मोर्चा संभालते नजर आए. अधिकारियों ने एक-एक कर गाड़ियों को रुकवाया और ब्रेथ एनालाइजर से चालकों की जांच की.
 
ब्रेथ एनालाइजर से चालकों की जांच

Dhanbad News : सड़कों को महफूज बनाने और बेखौफ फर्राटा भरने वाले लापरवाह चालकों पर नकेल कसने के लिए धनबाद ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है. सोमवार रात शहर के सबसे व्यस्ततम इलाका सिटी सेंटर और सुभाष चौक पर पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस अभियान की खासियत यह रही कि ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारी महज निर्देश देने तक सीमित नहीं रहे बल्कि ट्रैफिक डीएसपी रोहित साव और मेजर सार्जेंट राकेश दुबे खुद सड़क पर मोर्चा संभालते नजर आए. अधिकारियों ने एक-एक कर गाड़ियों को रुकवाया और ब्रेथ एनालाइजर से चालकों की जांच की.

 

अभियान में केवल दोपहिया या निजी चार पहिया वाहन ही नहीं बल्कि मालवाहक पिकअप वैन और सवारी बसों के चालकों को भी रोककर शराब की जांच की गई. यही नहीं शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के साथ-साथ पुलिस ने गाड़ियों पर लगी अवैध काली फिल्मों  के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की.

 

अभियान के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले एक दर्जन से भी अधिक वाहनों को जब्त कर लिया गया. साथ ही बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहे कई लोगों को रोककर सख्त हिदायत दी गई और आइंदा गलती न दोहराने की चेतावनी देकर छोड़ा गया.

 

मकसद चालान काटना नहीं, जिंदगी बचाना है

ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव ने कहा कि इस चेकिंग अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना या कानूनी कार्रवाई करना नहीं है बल्कि लोगों को यह एहसास कराना है कि शराब पीकर गाड़ी चलाना अपनी और राहगीरों की जिंदगी को खतरे में डालना है. सुरक्षित सफर ही सबसे पहला अधिकार है.

 

उन्होंने कहा कि धनबाद ट्रैफिक पुलिस का संदेश बिल्कुल साफ है. नियम तोड़ोगे तो बख्शे नहीं जाओगे. आने वाले दिनों में भी शहर के अलग-अलग चौराहों पर यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही