Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव विधानसभा क्षेत्र से मझगांव प्रखंड के उपप्रमुख सबनम परवीन व समाजसेवी मो सिकंदर अंसारी ने शनिवार को नव चयनित आदिवासी कल्याण सह परिवाहन मंत्री सह चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा को रांची विधानसभा भवन में जा कर बुके देकर मंत्री बनाए जाने पर बधाई दिए. और मझगांव प्रखंड से संबंधित समस्याओं को नव चयनित मंत्री दीपक बिरुवा के समझ रखे. मंत्री ने मजगांव उप प्रमुख को आस्वस्थ किया कि क्षेत्र का हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-journalists-submitted-memorandum-to-dc-demanding-compensation-to-ajays-dependents/">देवघर
: पत्रकारों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, अजय के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग
: पत्रकारों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, अजय के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग
उप प्रमुख शबनम परवीन ने कहीं की दीपक बिरुवा को मंत्री बनाए जाना काफी सराहनीय है. उनके मंत्री बनने से क्षेत्र का चाैहुमुखी विकास होगा. इंडिया महागठबंधन जिसके लिए बधाई के पात्र हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में और भी बेहतर कार्य होगी. अब सभी लोगों को उनका अधिकार मिलना सुनिश्चित है.
इसे भी पढ़ें : विफल">https://lagatar.in/failed-opposition-is-not-a-failure-of-option/">विफल
विपक्ष विकल्प की नाकायाबी नहीं
विपक्ष विकल्प की नाकायाबी नहीं
चाईबासा : शहादत दिवस पर याद किए गए सोमाय गागराई
alt="" width="600" height="400" />
Chaibasa (Sukesh kumar) : कांग्रेस भवन चाईबासा में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सोमाय गागराई की शहादत दिवस मनाई गई. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए कार्यों के बारे में कांग्रेसियों ने कहा कि सोमाय गागराई सौम्य स्वभाव के थे और कांग्रेस का प्रचार प्रसार पूरी निष्ठा और समर्पित भाव से करते रहे.
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु">https://lagatar.in/tamil-nadu-nine-killed-six-burnt-in-firecracker-factory-explosion/">तमिलनाडु
: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से नौ लोगों की मौत, छह झुलसे
: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से नौ लोगों की मौत, छह झुलसे
जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिम सिंहभूम के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, जिला महासचिव त्रिशानु राय , जिला प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा , लखन बालमुचू , रुप सिंह बारी , प्रदीप बिरुली , डाका मुंडूईयां , गोपाल बड़ीऊली , डी आल्डा , श्रीधर बिरुली , विघ्नो राज दास , मोरन सिंह बिरुली , सुशील दास आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-journalists-submitted-memorandum-to-dc-demanding-compensation-to-ajays-dependents/">देवघर
: पत्रकारों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, अजय के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग
: पत्रकारों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, अजय के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग
चाईबासा : बच्चों व ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर किया आंदोलन
- केंद्रीकृत किचन योजना बंद नहीं का कर रहे थे विरोध में
alt="" width="600" height="400" />
Chaibasa (Sukesh kumar) : खाद्य सुरक्षा जन अधिकार मंच, पश्चिमी सिंहभूम ने मध्याह्न भोजन में किद्रीकृत किचन योजना को बंद कर पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग पर पुराना उपायुक्त कार्यालय, चाईबासा के समक्ष धरना दिया. धरने में चार प्रखंड सदर, खुंटपानी, तांतनगर, झिंकपानी समेत अन्य प्रखंडों के अनेक अभिभावक, बच्चे, रसोइया व सामाजिक कार्यकर्ता भाग लिए. अर्थशास्त्री सह सामाजिक कार्यकर्ता ज्यां द्रेज़ भी धरने में रहे. चारों प्रखंड के 370 सरकारी विद्यालयों में जनवरी-अप्रैल 2023 से मध्याह्न भोजन में केंद्रीकृत किचन व्यवस्था लागू की गयी है. यह किचन अन्नामृत फ़ाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा है, जो इस्कॉन मंदिर की संस्था है.
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु">https://lagatar.in/tamil-nadu-nine-killed-six-burnt-in-firecracker-factory-explosion/">तमिलनाडु
: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से नौ लोगों की मौत, छह झुलसे
: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से नौ लोगों की मौत, छह झुलसे
धरने में चिटीमिटी के छात्र जुंडिया सवैया ने कहा कि पहले जब विद्यालय में भोजन बनता था. तब गर्म, ताज़ा और स्वादिष्ट भोजन मिलता था. हरा साग-सब्जी भी मिलता था. लेकिन सेंट्रल किचन के खाने में एक अजीब महक रहती है. हरा साग कभी नहीं मिलता है. छात्रा प्राची कालिंदी ने कहा कि दाल और खिचड़ी पानी-पानी रहता है. चावल और दाल कई बार खट्टा हो जाता है. सब्जी में आलू का बड़ा-बड़ा टुकड़ा रहता है जो कभी-कभी पूरा सीझता भी नहीं है. विभिन्न प्रखंडों से आई रसोईया ने भी कहा कि खाना समय पर नहीं आता है. बच्चे अब खाना फेक देते हैं.
इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/jmm-minority-morcha-canvassed-for-the-release-of-hemant-soren-and-two-reports-from-giridih/">झामुमो
अल्पसंख्यक मोर्चा ने हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए की चादरपोशी समेत गिरिडीह की दो खबरें
अल्पसंख्यक मोर्चा ने हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए की चादरपोशी समेत गिरिडीह की दो खबरें
अभिभावक उषा देवगम ने कहा कि अब बच्चों के सेहत, पोषण व विद्यालय आने की इच्छा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. मंच के कार्यकर्ता रामचंद्र माझी ने कहा कि मंच ने सितंबर-नवम्बर 2023 में ज़िला के 23 पंचायतों के 42 विद्यालयों में केंद्रीकृत किचन से मिल रहे मध्याह्न भोजन का सर्वेक्षण किया था. सर्वेक्षण में सभी विद्यालयों के छात्रों ने कहा था कि पहले जो विद्यालय में ही रसोईये द्वारा मध्याह्न भोजन बनता था, उसकी गुणवत्ता व स्वाद केंद्रीकृत किचन से मिल रहे भोजन से बेहतर था. लक्ष्मण तमाओय ने बताया कि सर्वे में यह बात भी सामने आई कि अभी की तुलना में बच्चे पहले ज़्यादा खाते थे, जब विद्यालय में ही खाना बनता था। अब खराब गुणवत्ता और स्वाद पसंद ना आने के कारण बच्चों द्वारा भोजन फेंकना आम बात हो गयी है. मंच की हेलेन सुंडी ने कहा केंद्रीकृत किचन से आ रहे भोजन में कई बार मरी छिपकली, बीड़ी, सुई और मकड़ी पाई गए हैं.
इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-journalists-submitted-memorandum-to-dc-demanding-compensation-to-ajays-dependents/">देवघर
: पत्रकारों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, अजय के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग
: पत्रकारों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, अजय के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग
डोबरो बारी ने उजागर किया कि अब अनेक विद्यालयों में बच्चो को नियमित रूप से दो अंडा प्रति सप्ताह मिलना बंद हो गया है. क्योंकि अन्नामृत फ़ाउंडेशन अंडा नहीं देती है और अब विद्यालयों के पास अंडा सीझाने का साधन नहीं है. इस रिपोर्ट को उपायुक्त को दिया गया था जिसके बाद एक जांच समिति बनाकर मामले को ठन्डे बसते में डाल दिया गया. रसोईया आशा सुंडी ने कहा कि केंद्रीकृत किचन के कारण आने वाले दिनो में रसोइयाओं, जो गाँव की सबसे वंचित वर्ग से होती हैं, की नौकरी समाप्त हो सकती है. सामाजिक कार्यकर्ता बिरसा तिऊ ने कहा इस व्यवस्था से स्थानीय आजीविका पर भी बुरा असर पड़ा है.
इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/jmm-minority-morcha-canvassed-for-the-release-of-hemant-soren-and-two-reports-from-giridih/">झामुमो
अल्पसंख्यक मोर्चा ने हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए की चादरपोशी समेत गिरिडीह की दो खबरें
अल्पसंख्यक मोर्चा ने हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए की चादरपोशी समेत गिरिडीह की दो खबरें
पहले गांव व स्थानीय हाट से ही किसानों से मौसम के अनुसार साग-सब्जी खरीद के विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाया जाता था. सामाजिक कार्यकर्ता रेयांस समद ने कहा कि संस्था बिना प्याज़, लहसन व अंडा के भोजन खिलाकर बच्चो, खास कर के आदिवासी बच्चो, पर एक खास धार्मिक सोच थोप रही है जो संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है. मंच कार्यकर्ता सिराज ने कहा कि आरटीआई से हाल में मंच को पता चला है कि अन्नमृत फ़ाउंडेशन को यह ठेका रघुबर दास सरकार के कार्यकाल में दिया गया था. उपायुक्त द्वारा गठित कई जांच दलों व कई विद्यालयों के अध्यापकों ने भी केंद्रीकृत किचन द्वारा दिए जा रहे खाने की ख़राब गुणवत्ता, बेस्वाद, विलम्ब से पहुंचना आदि पर लिखित शिकायत व रिपोर्ट दिया है. अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज़ ने बताया कि पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने मध्याह्न भोजन का बजट कम किया है. यह दुख की बात है कि अब मध्याह्न भोजन में अन्नामृत संस्था द्वारा सात्विक भोजन के नाम पर बच्चो को अंधविश्वास आधारित खाना दिया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/anger-among-the-people-of-latehar-over-not-making-mla-baidyanath-ram-a-minister/">विधायक
बैद्यनाथ राम को मंत्री नहीं बनाने पर लातेहार के लोगों में रोष
बैद्यनाथ राम को मंत्री नहीं बनाने पर लातेहार के लोगों में रोष
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब बच्चे खाना नही पसंद नही कर रहा है, तो इन पर अपना खाना थोपने का अन्नामृत फाउंडेशन का क्या उद्देश्य है. धरने में एक थाली में लहसन, प्याज़, साग, अंडा और दाल रखा गया था सरकार और अन्नाम्रित फाउंडेशन के लिए सन्देश के रूप में. धरने के दौरान केंद्रीकृत किचन के विरुद्ध नारा दिया गया और पर्चे बांटे गए. धरने के अंत में उपायुक्त को मांग पत्र देकर मांग किया गया कि तुरंत ज़िले के चारो प्रखंडों में मध्याह्न भोजन में केंद्रीकृत किचन व्यवस्था को बंद कर पूर्व की तरह विद्यालय में ही खाना बनाने की व्यवस्था को लागू की जाए.
इसे भी पढ़ें : कटिहारः">https://lagatar.in/katihar-three-brothers-and-sisters-burnt-to-death-father-critical/">कटिहारः
संदिग्ध स्थिति में जलकर तीन भाई-बहन की मौत, पिता गंभीर
संदिग्ध स्थिति में जलकर तीन भाई-बहन की मौत, पिता गंभीर
आने वाले दिनों में किसी भी संस्था / कंपनी को मध्याह्न भोजन बनाने का ठेका न दिया जाए और रसोईया व्यवस्था को ही सुदृढ़ किया जाए. झारखंड पूर्णोत्थान अभियान ने भी मांग का समर्थन किया और सभी स्थानीय विधायकों को अपील किया कि वे जल्द इसे रद्द करवाए.धरना में अमृत माझी, हरीश सिंकू, जोंगा सुंडी, जयंती मेलगंडी, लालमती देवी, लक्ष्मी सवैया, मानकी तुबिद, प्रमिला देवी, शीला बानरा, सन्नी सिंकू आदि समेत कई अन्य वक्ताओं ने अपनी बता रखी.
इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/akhilesh-yadav-will-participate-in-bharat-jodo-nyay-yatra-rahul-worshiped-at-kashi-vishwanath-temple/">भारत
जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव शामिल होंगे, राहुल ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की
जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव शामिल होंगे, राहुल ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की
चाईबासा : महिला कॉलेज, इग्नू स्टडी सेंटर में प्रमोशनल मीटिंग
alt="" width="600" height="400" />
Chaibasa (Sukesh kumar) : महिला कॉलेज, चाईबासा इग्नू स्टडी सेंटर में शनिवार को 12 बजे से हाइब्रिड मोड में प्रमोशनल मीटिंग का आयोजन किया गया. इस मीटिंग में इग्नू रीजनल डायरेक्टर डॉ एस मोहंती , डिप्टी रीजनल डायरेक्टर डॉ मोतीराम, इग्नू के समन्वयक डॉ सुचिता बाड़ा, सहायक समन्वयक डॉ अर्पित सुमन, चंद्रमोहन हेंब्रम, महावीर मिंज और स्नातक की लगभग 200 छात्राएं जुड़ीं. इस अवसर पर सभी को इग्नू की विस्तृत जानकारी दी गई.
इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/candwa-contractors-arbitrariness-water-tower-installed-away-from-population/">चंदवा
: ठेकेदार की मनमानी, आबादी से दूर लगाया जलमीनार
: ठेकेदार की मनमानी, आबादी से दूर लगाया जलमीनार
इग्नू के रीजनल डायरेक्टर डॉ एस मोहंती ने सबको बताया कि आज खुद को अपडेट करने की जरूरत है. इग्नू में सर्टिफिकेट , डिप्लोमा , पीजी डिप्लोमा , स्नातक , स्नातकोतर और पीएचडी की डिग्री उपलब्ध है. आवश्यकता के अनुसार आप किसी भी कार्यक्रम में ऑनलाइन नामांकन करा सकते हैं. डॉ मोतीराम ने इग्नू की लोचनीयता को विस्तार से बताया. ऑनलाइन मीटिंग में जुड़े सभी पार्टिसिपेंट का स्वागत डॉ सुचिता बाड़ा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ अर्पित सुमन ने किया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workers-college-at-least-15-patients-die-every-day-waiting-for-organs/">जमशेदपुर
वर्कर्स कॉलेज : अंगों के इंतजार में हर दिन हो जाती है 15 मरीजों की मौत
वर्कर्स कॉलेज : अंगों के इंतजार में हर दिन हो जाती है 15 मरीजों की मौत
नोवामुंडी : गांवों में कंबल बांटने के लिए ग्रामीणों ने की बैठक
alt="" width="600" height="400" />
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : आज शनिवार को गंगदा पंचायत क़ासिया पेचा गाँव के क़ासिया टोला में पूर्व मुंडा सिंगा सुरीन की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मंगता सुरीन के समर्थन में उतरे आजसू केंद्रीय सदस्य समीर शेख ने कहा कि तीन गांवों में पंचायत चुनाव हुआ. लेकिन गंगदा पंचायत के क़ासिया पेचा गांव में अब तक कोई विकास नहीं हुआ. समीर शेख ने कहा गगंदा पंचायत के मुखिया द्वारा क़ासिया पेचा गांव के निवासी मंगता सुरीन के ऊपर बेबुनियाद इल्जाम लगा करके फंसाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workers-college-at-least-15-patients-die-every-day-waiting-for-organs/">जमशेदपुर
वर्कर्स कॉलेज : अंगों के इंतजार में हर दिन हो जाती है 15 मरीजों की मौत
वर्कर्स कॉलेज : अंगों के इंतजार में हर दिन हो जाती है 15 मरीजों की मौत
ग्रामीणों ने गंगदा मुखिया के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. आजसू नेता समीर शेख ने गंगदा पंचायत अंतर्गत क़ासिया पेचा गांव के ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त को इसकी जांच करने का आवेदन देंगे. आजसू नेता समीर शेख ने गुवा पंचायत के तर्ज पर गंगदा पंचायत को 14 गांव को दो पंचायत में बांटने की मांग की है.गंगदा पश्चिमी एवं गंगदा पूर्वी पंचायत होगा तो तभी पूरा गांव में विकास होगा. समीर शेख ने कहा कि इस मामले को लेकर सारंडा डीएफओ से पेड़ कटाई के मामले को लेकर जांच करने की मांग करेंगे.
इसे भी पढ़ें : 37">https://lagatar.in/finishing-work-of-minister-bungalow-stuck-due-to-rs-37-crore/">37
करोड़ के कारण अटका मंत्री बंगलो के फिनिशिंग का काम
करोड़ के कारण अटका मंत्री बंगलो के फिनिशिंग का काम
गुवा बीएसएल सेल द्वारा सीएसआर के तहत 50 कंबल गंगदा गांव के कौन-कौन से ग्रामीणों में बांटा गया. ग्रामीणों को सार्वजनिक करें. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित, मंगता सुरीन, रुईदास सुरीन, मंगड़ू सुरीन, जुदू सुरीन, सुरधन सुरीन, रांदो सुंडी, जोगा चकिया, नानिका सुरीन, अरुण विश्वकर्मा, प्रभाकर महापात्र, सोमवारी सुरीन, बालेमा सुरीन, मंगल सुरीन, रामेश्वर सुरीन, डोडा पूर्ति, मांगता हेंब्रम, चूड़ी तुमुई सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-social-worker-anand-soren-met-the-chief-minister/">हजारीबाग
: मुख्यमंत्री से मिले समाजसेवी आनंद सोरेन
: मुख्यमंत्री से मिले समाजसेवी आनंद सोरेन
चक्रधरपुर : जूनियर ड्राइवर एकता संघ का रक्तदान शिविर आयोजित
alt="" width="600" height="400" />
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गोईलकेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रांगण में शनिवार को डॉ. मनोज कुमार कोड़ाह व जूनियर ड्राइवर एकता संघ की ओर से पांचवीं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य दीपक प्रधान, गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुचित्रा मुखर्जी, जिला परिषद सदस्य ज्योति मेराल, रांची रिम्स के डॉक्टर मनोज कुमार कोड़ाह, मुखिया सुनीता मेराल उपस्थित हुए. शिविर का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nttf-rd-tata-institute-of-technology-11-students-itw-selection/">जमशेदपुर
: एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के 11 छात्रों का आईटीडबल्यू में चयन
: एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के 11 छात्रों का आईटीडबल्यू में चयन
alt="" width="600" height="400" />
इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार कोड़ाह ने संबोधित करते हुए कहा की रक्त का कोई विकल्प नहीं है. क्षेत्र के वाहन चालकों के प्रयास से यह रक्तदान शिविर किया जा रहा है. जहां ग्रामीण क्षेत्र के लोग पहुंचकर रक्तदान करते हैं.उन्होंने कहा की रक्तदान से शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचता है.आए दिन होने वाले सड़क हादसे में घायल होने वाले लोगों को रक्त की आवश्यकता होती है, जिसे देखते हुए लोगों को रक्तदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए.इस अवसर पर डॉ. सुचित्रा मुखर्जी ने संबोधित करते हुए रक्तदान के महत्व के बारे में बताया.उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के शिविर का आयोजन जाना सराहनीय है.रक्तदान किसी के लिए जीवनदान हो सकता है.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-red-cross-services-will-be-expanded-dc-including-two-news-from-giridih/">गिरिडीह
रेड क्रॉस की सेवाओं का होगा विस्तार : डीसी।। समेत गिरिडीह की दो खबरें
रेड क्रॉस की सेवाओं का होगा विस्तार : डीसी।। समेत गिरिडीह की दो खबरें
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य ज्योति मेराल, मुखिया सुनीता मेराल ने संबोधित करते हुए रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया. शिविर के दौरान रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी बांटे गए. इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री सुनील गुप्ता,आलोक रंजन सिंह, विस्तरक संतोष दास, भाजपा के सोनुवा प्रखंड के संयोजक हरेंद्र राम, सेवानिवृत आर्मी जवान राम कोड़ाह, सुखेदव लकड़ा, जयंत प्रधान, दीपक कुमार प्रधान, डॉ सुमित्रा हांसदा, रविन्द्र प्रसाद गुप्ता, जूनियर ड्राइवर एकता संघ के अध्यक्ष राजू कुमार, उपाध्यक्ष जयपाल सामड, सचिव प्रमोद तिर्की समेत आतिजन समिति के अन्य सदस्य समेत स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nttf-rd-tata-institute-of-technology-11-students-itw-selection/">जमशेदपुर
: एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के 11 छात्रों का आईटीडबल्यू में चयन
: एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के 11 छात्रों का आईटीडबल्यू में चयन
चक्रधरपुर : सूर्या नर्सिंग कॉलेज में एएनएम की छात्राओं को दी विदाई
alt="" width="600" height="400" />
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के सूर्या नर्सिंग कॉलेज में शनिवार को छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जहां एएनएम अंतिम वर्ष की छात्राओं को विदाई दी गई. कार्यक्रम का आयोजन जीएनएम प्रथम वर्ष व एएनएम प्रथम वर्ष के तत्वाधान में किया गया था. इस अवसर पर मिस फेयरवेल सुभाग्य कुमारी को चुना गया.वहीं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गए.जहां एक से बढ़कर एक नृत्य-गीत, नाटक की प्रस्तुति दी गई. मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर गौरीशंकर महतो ने सभी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि कॉलेज से पढ़ाई करने वाली छात्राएं इसी तरह आगे बढ़ते हुये क्षेत्र व कॉलेज का नाम रौशन करें. उन्होंने कहा कि जीवन में कई चुनौतियों का सामना करते हुये बुलंदियों को छूने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए. इस अवसर पर कॉलेज की प्रचार्या मीनू मिनाक्षी तिर्की ने भी संबोधित करते हुये छात्राओं को कार्य के दौरान समस्याओं से निपटने,एक बेहतर नर्स बनने संबंधित कई जानकारियां दी.
इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/candwa-contractors-arbitrariness-water-tower-installed-away-from-population/">चंदवा
: ठेकेदार की मनमानी, आबादी से दूर लगाया जलमीनार
: ठेकेदार की मनमानी, आबादी से दूर लगाया जलमीनार
alt="" width="600" height="400" />
इस अवसर पर विदाई लेनी वाली छात्राएं भावुक हो उठी. वहीं छात्राओं ने कॉलेज में बिताये गये पलों को भी साझा किया. छात्राओं ने कहा कि कॉलेज की प्रचार्या व शिक्षिकाओं द्वारा काफी कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसे मार्गदर्शन के रुप में अपनाकर कार्य किया जाएगा. छात्राओं ने कॉलेज के डॉयरेक्टर गौरीशंकर महतो, प्रबंधक नरसिंह महतो समेत अन्य शिक्षकों का भी आभार प्रकट किया. इस मौके पर कॉलेज की शिक्षिका रंजीता महतो, सुशांति मिंज, प्रियंजा महतो, किरण मुंडा, आरती महतो, लॉरेन माइकल के अलावे कॉलेज के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व छात्राएं मौजूद थे.
[wpse_comments_template]
Leave a Comment