Search

 
 
 

सिर्फ परीक्षा रद्द करना काफी नहीं, सीता मुर्मू सोरेन ने JSSC मामले में उठाई CBI जांच की मांग

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच सीता मुर्मू सोरेन ने परीक्षा रद्द होने पर सरकार से CBI जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि सिर्फ परीक्षा रद्द कर देने से छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा. पूरे मामले की जांच कर दोषियों को सामने लाना जरूरी है.
 
सीता मुर्मू सोरेन (फाइल फोटो)

Ranchi News : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच सीता मुर्मू सोरेन ने परीक्षा रद्द होने पर सरकार से CBI जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि सिर्फ परीक्षा रद्द कर देने से छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा. पूरे मामले की जांच कर दोषियों को सामने लाना जरूरी है.

 

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

सीता मुर्मू सोरेन ने कहा कि झारखंड के युवाओं के सपने बार-बार टूट रहे हैं. परीक्षा रद्द होना बताता है कि राज्य की भर्ती व्यवस्था में गंभीर गड़बड़ी है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भ्रष्ट लोग व्यवस्था के अंदर रहकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों की मेहनत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.

 

उन्होंने कहा कि केवल परीक्षा रद्द करना इस समस्या का समाधान नहीं है. उन लोगों की पहचान जरूरी है, जो इस पूरे मामले के पीछे हैं और परीक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं.

 

CBI जांच की मांग

सीता मुर्मू सोरेन ने कहा कि जब तक किसी स्वतंत्र और निष्पक्ष केंद्रीय जांच एजेंसी से मामले की जांच नहीं कराई जाती, तब तक पूरी सच्चाई सामने आना मुश्किल है.

 

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि पूरे मामले में जल्द से जल्द CBI जांच की सिफारिश की जाए. उन्होंने कहा कि जांच के बाद यह साफ होना चाहिए कि परीक्षा में गड़बड़ी के पीछे कौन लोग हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

 

सीता मुर्मू सोरेन ने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए, ताकि दोषियों को कानून के तहत सजा मिल सके और युवाओं का भर्ती व्यवस्था पर भरोसा फिर से कायम हो.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही