Search

 
 
 

मंत्री दीपिका सिंह ने ग्रामीण भारत महोत्सव–क्लासिक एक्सपो का किया उद्घाटन

Ranchi News : एक्सपो में देशभर के बुनकरों, कारीगरों और महिला समूहों ने हैंडलूम, आर्ट एंड क्राफ्ट समेत विभिन्न ग्रामीण उत्पादों का प्रदर्शन किया है. झारखंड की सिल्क साड़ियों और हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे.
 
दीपिका पांडे सिंह

Ranchi News : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रांची में नाबार्ड द्वारा आयोजित ‘ग्रामीण भारत महोत्सव–क्लासिक एक्सपो 2026’ के छठे संस्करण का उद्घाटन किया. उन्होंने एक्सपो में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर बुनकरों, कारीगरों और महिला समूहों से उनके उत्पादों की जानकारी ली.

 

इसे भी पढ़ें...

 

एक्सपो में देशभर के बुनकरों, कारीगरों और महिला समूहों ने हैंडलूम, आर्ट एंड क्राफ्ट समेत विभिन्न ग्रामीण उत्पादों का प्रदर्शन किया है. झारखंड की सिल्क साड़ियों और हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे.

 

मंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किए बिना समावेशी विकास संभव नहीं है. ऐसे आयोजन ग्रामीण उत्पादों को बाजार और पहचान दिलाने के साथ बुनकरों, कारीगरों और महिला समूहों को उचित मूल्य पाने का अवसर देते हैं.

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण उत्पादकों को बड़े बाजार से सीधे जोड़ना जरूरी है, ताकि उत्पाद से होने वाले लाभ का उचित हिस्सा उसे तैयार करने वाले कारीगर और बुनकर तक पहुंच सके.

 

उन्होंने बेहतर क्रेडिट लिंकेज और बैंकिंग सुविधाओं पर भी जोर दिया. मंत्री ने कहा कि ग्रामीण उद्यमियों और महिला समूहों को आसान एवं पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना जरूरी है.

 

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग और जेएसएलपीएस के माध्यम से महिला समूहों को स्वरोजगार, प्रशिक्षण, बाजार और वित्तीय अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य जारी है. झारखंड के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही