Ranchi News : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के डंगरा टोली में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लातेहार जिले की रहने वाली है. रांची में वह रिटायर प्रोफेसर एमपी लकड़ा के घर में काम करती थी और वही रहती थी. वह घर के दूसरे तल पर रहती थी.
इसे भी पढ़ें...
आज सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो घर वालों ने घर का दरवाजा तोड़ा. अंदर जाकर देखा तो नाबालिग का शव पड़ा मिला, उसके बाद इस बात की सूचना लोअर बाजार थाना को दी गई. मौके पर पहुंची लोअर बाजार थाना पुलिस ने आवश्यक जांच करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
लोअर बाजार थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि नाबालिग की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है. पुलिस ने नाबालिग बच्ची के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने के काफी देर बाद एफएसएल (FSL) की टीम वहां पहुंची.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

