Ramgarh News: डुमरी विधायक डॉ. जयराम कुमार महतो रविवार को अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने मां छिन्नमस्तिके के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.
इसे भी पढ़ें:
विधायक के मंदिर पहुंचने पर उनके साथ आये समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया. सभी ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा. ज्ञात हो कि रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है. यहां प्रतिदिन झारखंड समेत बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं के बीच इस सिद्धपीठ की विशेष धार्मिक मान्यता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

