Ranchi News : राजधानी में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए शहर के 24 प्रमुख चौराहों पर आधुनिक ट्रैफिक पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है. कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के माध्यम से बन रहे इन पोस्ट में से प्रत्येक पर 4 से 10 लाख रुपये की लागत आ रही है.
इसे भी पढ़ें...
इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य विशेषकर महिला जवानों को लंबी ड्यूटी के दौरान मौसम की मार से बचाते हुए सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना है.
शहर में दिसंबर 2025 में सुजाता चौक पर पहले आधुनिक पोस्ट की शुरुआत की गई थी. इसी क्रम में, हाल ही में बिरसा चौक, जेवियर मोड़ और जेल मोड़ समेत 5 स्थानों पर पोस्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. शेष 19 पोस्ट का काम भी तेजी से चल रहा है.
वर्तमान में सिरमटोली चौक, करमटोली चौक, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, हरमू रोड स्थित अरगोड़ा चौक और गाड़ीखाना समेत अन्य चिह्नित चौराहों पर निर्माण और टेंडर की प्रक्रिया जारी है.
ये सभी आधुनिक पोस्ट वातानुकूलित हैं और इनमें वॉशरूम, पीने का पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल की गई हैं. सभी 24 पोस्ट के पूरी तरह से चालू हो जाने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने वाले जवानों, विशेषकर महिला पुलिसकर्मियों के लिए अपनी ड्यूटी निभाना काफी आसान हो जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

