Search

 
 
 

डूरंड कप: जमशेदपुर एफसी को 9-8 से हराकर मोहन बागान सेमीफाइनल में

Kolkata News: डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को मोहन बागान सुपर जायंट और जमशेदपुर एफसी के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में खेले गए मुकाबले का निर्धारित समय 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ.
 
डूरंड कप

Kolkata News: डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को मोहन बागान सुपर जायंट और जमशेदपुर एफसी के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में खेले गए मुकाबले का निर्धारित समय 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मोहन बागान ने जमशेदपुर एफसी को 9-8 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली.

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मैच की शुरुआत मोहन बागान ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन की. दूसरे मिनट में साहल अब्दुल समद ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. इसके बाद जमशेदपुर एफसी ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए. पहले हाफ टाइम में देवेंद्र मुर्गांवकर ने गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया.

इसे भी पढ़ें: 

दूसरे हाफ टाइम में दोनों टीमों ने बढ़त हासिल करने के लिए कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी टीम  गोल नहीं कर सकी. टाइम लाइन समय तक स्कोर बराबर रहने के बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया.

 

पेनल्टी शूटआउट भी बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते रहे. खेल के अंतिम पायदान में  पहुंचा. यहां मोहन बागान के गोलकीपर विशाल कैथ ने शानदार बचाव करते हुए टीम की जीत की राह आसान कर दी. इसके बाद अभिषेक सिंह ने निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदलकर मोहन बागान की जीत पर मुहर लगा दी.

 

इस तरह मोहन बागान सुपर जायंट ने 9-8 से जीत दर्ज कर डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में रोमांचक अंदाज में बाजी मार ली.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही