Search

 
 
 

Ranchi : नगर आयुक्त बोले- 5 दिसंबर तक शुरू करें स्लॉटर हाउस, देरी पर एजेंसी होगी ब्लैकलिस्ट

Ranchi News : नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि 5 दिसंबर तक सभी आवश्यक मैकेनिकल एवं सिविल कार्यों को दुरुस्त करते हुए स्लॉटर हाउस का ट्रायल रन अनिवार्य रूप से शुरू किया जाए.
 
स्लॉटर हाउस का निरीक्षण

Ranchi News : शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित मांस उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है. इसके तहत अवैध रूप से चल रही मांस दुकानों पर भी सख्ती से नियंत्रण किया जाएगा. इसी क्रम में नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कांके स्थित निगम द्वारा पांच एकड़ भूमि पर निर्मित अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस का निरीक्षण किया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस मौके पर उन्होंने स्लॉटर हाउस की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध मशीनों, आधारभूत संरचना, स्वच्छता व्यवस्था, मशीनों के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की. इसके अलावा आसपास के क्षेत्र का जायजा लेकर पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली.

 

निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में इसका संचालन बंद है. यहां पशुओं के वध, मांस की कटाई एवं सफाई के लिए अत्याधुनिक मशीनें और उपकरण लगाए गए हैं. पशु चिकित्सक की निगरानी में वध से पूर्व पशुओं की चिकित्सकीय जांच तथा मांस की स्वच्छता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई थी.

 

स्लॉटर हाउस से शहर की मांस दुकानों तक मांस की आपूर्ति के लिए दो डीप फ्रीजर युक्त वाहनों की भी व्यवस्था है. इसके अतिरिक्त आम नागरिक भी निर्धारित शुल्क देकर अपने पशुओं का हलाल अथवा झटका विधि से वध करवा सकते हैं.

 

नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि 5 दिसंबर तक सभी आवश्यक मैकेनिकल एवं सिविल कार्यों को दुरुस्त करते हुए स्लॉटर हाउस का ट्रायल रन अनिवार्य रूप से शुरू किया जाए.

 

उन्होंने संबंधित एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में सभी लंबित कार्य पूर्ण कर पुनः संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में संबंधित एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी.

 

इस मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि स्लॉटर हाउस का पुनः संचालन शुरू होने से शहरवासियों को स्वच्छ एवं हाइजीनिक तरीके से तैयार मांस उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. साथ ही, मांस के वध एवं आपूर्ति की प्रक्रिया को व्यवस्थित और नियंत्रित किया जा सकेगा और अवैध एवं अस्वच्छ तरीके से संचालित मांस दुकानों पर प्रभावी रोक लगाने में सहायता मिलेगी.

 

नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य शाखा के पदाधिकारियों को निर्देशित किया. वेटनरी ऑफिसर को पशुओं के वध पूर्व चिकित्सकीय जांच, मांस की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही