Search

 
 
 

निशा भगत की मौत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान

Nisha bhagat death case : डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि आयोग की ओर से जल्द ही झारखंड के संबंधित उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा. इसके माध्यम से निशा भगत की मौत से जुड़े सभी पहलुओं और घटना की परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी मांगी जाएगी. आयोग यह जानना चाहता है कि किन परिस्थितियों और कारणों से यह दुखद घटना हुई.
 
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग
  • झारखंड सरकार से मांगी जाएगी रिपोर्ट : डॉ. आशा लकड़ा

Ranchi News : झारखंड की आदिवासी महिला नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने संज्ञान लिया है. आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगने की बात कही है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि आयोग की ओर से जल्द ही झारखंड के संबंधित उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा. इसके माध्यम से निशा भगत की मौत से जुड़े सभी पहलुओं और घटना की परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी मांगी जाएगी. आयोग यह जानना चाहता है कि किन परिस्थितियों और कारणों से यह दुखद घटना हुई.

 

उन्होंने कहा कि निशा भगत ने अपनी मौत से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आकर अपनी पीड़ा जाहिर की थी. इसके बाद उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. मामले की निष्पक्ष जांच और वास्तविक तथ्यों को सामने लाने की मांग भी की जा रही है.

 

डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि आदिवासी समाज के हितों, सुरक्षा, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की प्राथमिकता है. जनजातीय समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय, उत्पीड़न या अधिकारों के हनन के मामलों में आयोग संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही