Search

 
 
 

निशा भगत के परिजनों से मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, न्याय का भरोसा दिया

Gumla News : इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं के साथ उत्पीड़न की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक हैं. निशा भगत मामले में राज्य सरकार द्वारा सीबीआई जांच की अनुशंसा का उन्होंने स्वागत किया, लेकिन कहा कि केवल जांच की अनुशंसा से सरकार की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को भी सख्त कार्रवाई करनी होगी.
 
निशा भगत के परिजन

Gumla News : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर बुधवार को गुमला पहुंचीं और सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय निशा भगत के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं के साथ उत्पीड़न की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक हैं. निशा भगत मामले में राज्य सरकार द्वारा सीबीआई जांच की अनुशंसा का उन्होंने स्वागत किया, लेकिन कहा कि केवल जांच की अनुशंसा से सरकार की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को भी सख्त कार्रवाई करनी होगी.

 

आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने पहले ही डीजीपी से मामले की जानकारी लेकर गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. उन्होंने कहा कि रांची पहुंचकर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी और महिलाओं से जुड़े मामलों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करेंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही