Search

 
 
 

रांची में ड्रग्स सिंडिकेट पर NCB का शिकंजा! मोरहाबादी से कांके रोड तक के बार जांच के घेरे में

Ranchi News : NCB ने अक्टूबर के मध्य में रांची और जमशेदपुर में कार्रवाई कर ड्रग्स तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत जैन उर्फ जिम्मी, उदित कुमार, आकाश मल्होत्रा, स्नेहा पासवान, मिलन सिंह और ऋषभ जैन के रूप में बताई गई है. एजेंसी अब आरोपियों के संपर्कों, मादक पदार्थों की सप्लाई और स्थानीय नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.
 
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो

Ranchi News : राजधानी रांची और जमशेदपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कार्रवाई के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है. अब इस मामले में रांची के कुछ रेस्तरां और बार भी जांच के दायरे में हैं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इनमें मोरहाबादी स्थित रूइन हाउस और कांके रोड का ऑन द रॉक्स बार शामिल हैं. एजेंसी ने ऑन द रॉक्स के संचालक सिद्धांत सुमन को 28 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है. हालांकि, इन प्रतिष्ठानों की कथित संलिप्तता अभी जांच का विषय है.

 

NCB ने अक्टूबर के मध्य में रांची और जमशेदपुर में कार्रवाई कर ड्रग्स तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत जैन उर्फ जिम्मी, उदित कुमार, आकाश मल्होत्रा, स्नेहा पासवान, मिलन सिंह और ऋषभ जैन के रूप में बताई गई है. एजेंसी अब आरोपियों के संपर्कों, मादक पदार्थों की सप्लाई और स्थानीय नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

 

स्टेशन रोड में कार की तलाशी से शुरू हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को रांची के स्टेशन रोड इलाके में एक संदिग्ध कार की तलाशी के दौरान 18 ग्राम कोकीन और करीब 15 से 16.5 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया था. इसके बाद आरोपियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई. रांची के बोड़ेया स्थित बैंक कॉलोनी के एक आवास से 3.5 ग्राम गांजा और एमडीएमए की गोलियां मिलने की जानकारी भी सामने आई.

 

जांच आगे बढ़ने पर NCB की कार्रवाई जमशेदपुर तक पहुंची. जुगसलाई इलाके से मिलन सिंह और ऋषभ जैन को गिरफ्तार किया गया. एजेंसी अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाए जाते थे और रांची तथा जमशेदपुर में उनकी आपूर्ति किन लोगों के जरिए की जाती थी.

 

विदेशी नंबरों और दूसरे शहरों से संपर्क की जांच

जांच के दौरान थाईलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका से जुड़े मोबाइल नंबरों की जानकारी सामने आने की बात कही गई है. एजेंसी इन संपर्कों की प्रकृति और आरोपियों से उनके संभावित संबंधों की पड़ताल कर रही है.

 

इसके अलावा गोवा, दिल्ली और जयपुर तक नेटवर्क के संभावित संपर्कों की भी जांच की जा रही है. हालांकि, विदेशी संपर्कों का वास्तविक उद्देश्य और इस नेटवर्क का मुख्य संचालक कौन है, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही