Ranchi News : केंद्रीय सरना समिति, विभिन्न सामाजिक और आदिवासी संगठनों की ओर से राष्ट्रीय महिला आयोग को ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान संगठनों ने बताया कि पिठौरिया थाना क्षेत्र के डहुटोला में मृतका निशा भगत के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, एक आदिवासी युवती को कुछ व्यक्तियों द्वारा लगातार मानसिक एवं सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था.
इसे भी पढ़ें...
आरोप है कि अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा, पिठौरिया थाना प्रभारी, सरकारी तंत्र और जमीन माफियाओं ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से युवती के चरित्र पर आपत्तिजनक बातें फैलाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की. सामाजिक संगठनों ने निशा भगत मौत मामले में सीबीआई जांच शुरू होने तक स्थानीय पुलिस द्वारा जांच न किए जाने की अपील की है.
विभिन्न आदिवासी संगठनों, विपक्ष के आंदोलनों एवं आक्रोश को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच के आदेश तो दिए है और यह भी कह रहे है कि सीबीआई जांच शुरू होने तक झारखंड पुलिस ही जांच करेगी. संगठनों ने निशा भगत मामले में दस्तावेज और साक्ष्य को नष्ट किए जाने की आशंका जताई है.
जैसे प्राथमिकी में पिठौरिया थाना प्रभारी का नाम हटा दिया गया. केंद्रीय सरना समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कहा कि इस मामले में केवल सीबीआई जांच करें. ताकि निशा भगत को न्याय मिल सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

