Search

 
 
 

70वीं SGFI राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों की खुली चयन प्रक्रिया शुरू

Ranchi News : इस अवसर पर पूर्व मंत्री शकील अहमद और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ सहदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया.
 
चयन प्रक्रिया

Ranchi News : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से 70वीं SGFI राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के लिए विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की क्रिकेट में खुली चयन प्रक्रिया आयोजित की गई. चयन प्रक्रिया का आयोजन सेठ सीताराम विजयवर्गीय उच्च विद्यालय, डोरंडा में किया गया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया.

 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री शकील अहमद और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ सहदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया.

Uploaded Image

इरफान अंसारी ने किया उद्घाटन

 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य की तरह खेल के क्षेत्र में भी झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं. खेल प्रतिभाओं को अवसर के अभाव में दबने नहीं दिया जाएगा और प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव मंच उपलब्ध कराया जाएगा.

 

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि खुली चयन प्रक्रिया का उद्देश्य सरकारी एवं निजी विद्यालयों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित मंच और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है.

 

चयन प्रक्रिया में अंडर-14 वर्ग में करीब 500 बालक खिलाड़ियों, अंडर-17 वर्ग में 230 बालिका खिलाड़ियों और अंडर-19 वर्ग में 25 बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के आधार पर 70वीं SGFI राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम का गठन किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही