Search

 
 
 

28 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाने के फैसले का विरोध, 27 को मशाल जुलूस का ऐलान

Ranchi News : इस दौरान आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि 27 नवंबर को मशाल जुलूस और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. रामगढ़ के प्रकाश मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनानी चाहिए थी. उन्होंने 15 नवंबर के महत्व को बनाए रखने की बात कही.
 
स्थापना दिवस का विरोध

Ranchi News : झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर के बजाय 28 नवंबर को मनाने के फैसले के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने शनिवार को सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल पर बैठक की. बैठक में संगठनों ने इस फैसले पर विरोध जताते हुए आंदोलन की रणनीति तैयार की.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस दौरान आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि 27 नवंबर को मशाल जुलूस और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. रामगढ़ के प्रकाश मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनानी चाहिए थी. उन्होंने 15 नवंबर के महत्व को बनाए रखने की बात कही.

 

वहीं, सरना प्रार्थना सभा के संजय कुजूर ने कहा कि 15 नवंबर झारखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है. इसी दिन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि 15 नवंबर के महत्व को कम करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आदिवासी नेतृत्व वाली सरकार होने के बावजूद सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों को लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है.

 

संजय कुजूर ने कहा कि राज्य के आदिवासी समाज को विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए सभी संगठनों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा. उन्होंने 15 नवंबर को झारखंड के वीर सपूतों के सम्मान और राज्य के इतिहास से जुड़ा महत्वपूर्ण दिन बताया. बैठक में आकाश तिर्की, संदीप उरांव, शिला उरांव, विवेक तिर्की, पीटर यादव, बहा लिंडा समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही