Ranchi News : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरने ने नियुक्तियों में संभावित अनियमितताओं की आशंका के मद्देनजर वर्ष 2014 के बाद हुई नियुक्तियों की जांच की घोषणा की थी. लेकिन कार्मिक विभाग द्वारा जांच से संबंधित जारी आदेश में कई विभाग की तीन नियुक्तियां शामिल नहीं है.
मुख्यमंत्री की घोषणा के आलोक में कार्मिक प्रशासनिक विभाग का 17 नियुक्तियों की जांच से संबंधित आदेश हैं. इस सूची में खान विभाग में हुई नियुक्तियां शामिल नहीं है. खान विभाग में वर्ष 2016 और 2023 में खान निरीक्षक, सहायक खनन पदाधिकारी और जिला खनन पदाधिकारी के पदों पर नियुक्तियां हुई हैं. इन सभी पदों पर कुल 46 लोगों की नियुक्ति हुई है.
विज्ञापन संख्या 4/23 से खान निरीक्षक के कुल 34 पदों पर नियुक्ति हुई थी. इसमें से दो पद बैकलॉग के थे. इसकी तरह विज्ञापन संख्या 7/2016 के सहारे सहायक खनन पदाधिकारी के सात पदों पर नियुक्ति हुई थी. विज्ञापन संख्या 8/2016 के सहारे जिला खनन पदाधिकारी के पांच पदों पर नियुक्ति हुई थी. इसमें से किसी भी नियुक्ति को जांच के दायरे में शामिल नहीं किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

