Pakur News : बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के विस्थापित गांवों में पहुंचे. उन्होंने चिलगो, विशनपुर और आलूबेड़ा गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं.
बाबूलाल मरांडी ने ग्रामीणों से सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जरूरी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि विस्थापन के बाद उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने गांव में उपलब्ध सुविधाओं और बाकी समस्याओं के बारे में भी अपनी बात रखी.
ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विस्थापित परिवारों को जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सरकार से इन मामलों में जरूरी पहल करने की मांग की.
अमड़ापाड़ा प्रखंड के नॉर्थ और साउथ कोल ब्लॉक में बीजीआर और डीबीएल कंपनी कई वर्षों से कोयला खनन और परिवहन का काम कर रही हैं. कोयला खनन के कारण इस क्षेत्र के कई गांव विस्थापन और पुनर्वास की समस्या से जूझ रहे हैं.
दौरे के दौरान पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी, भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू, अमृत पांडेय, दुर्गा मरांडी, धर्मेंद्र त्रिवेदी समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

