Search

 
 
 

Pakur News : चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, दो नाबालिग पकड़े गए

Pakur News : मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है.
 
बच्ची से दुष्कर्म

Pakur News : जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. इस वारदात को अंजाम देने का आरोप 12 और 9 साल के दो नाबालिग लड़कों पर लगा है. बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

 

साथ ही मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है. दोनों आरोपियों की उम्र कम होने के कारण उन्हें किशोर न्याय व्यवस्था के तहत बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. घटना के बाद गांव में भी आक्रोश का माहौल है.

 

बताया जाता है कि बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी. आरोप है कि इसी दौरान दोनों नाबालिग उसे पकड़कर एक स्थान पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया. कुछ देर बाद बच्ची घर पहुंची तो वह रो रही थी. मां ने जब उससे पूछा तो बच्ची ने घटना की जानकारी दी.

 

परिजनों ने तत्काल मालपहाड़ी ओपी की पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने दोनों नाबालिगों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही