Search

Palamu: जेल से छूटे 117 लोगों की चैनपुर थाने में परेड, एसपी ने अपराध छोड़ने की दी नसीहत

Palamu News: जिले के चैनपुर थाना परिसर में रविवार को आपराधिक मामलों में आरोपी रहे और जेल से छूटे लोगों की थाना परेड कराई गई. इस थाना परेड में 117 लोग थे. जो विभिन्न मामले में आरोपी थे. इनमें हत्या के 26, लूट के 15, चोरी के 15,  आर्म्स एक्ट के 33 और अन्य मामलों के 28 आरोपी शामिल थे.
 
चैनपुर में जेल से छूटे लोगों की थाने में परेड

Palamu News: जिले के चैनपुर थाना परिसर में रविवार को आपराधिक मामलों में आरोपी रहे और जेल से छूटे लोगों की थाना परेड कराई गई. इस थाना परेड में 117 लोग थे. जो विभिन्न मामले में आरोपी थे. इनमें हत्या के 26, लूट के 15, चोरी के 15,  आर्म्स एक्ट के 33 और अन्य मामलों के 28 आरोपी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:

थाना परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने विभिन्न मामले के आरोपियों से बातचीत कर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली. एसपी ने सभी से अपराध की दुनिया छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की. उन्होंने कहा कि अपराध का रास्ता व्यक्ति के साथ उसके परिवार के भविष्य को भी नुकसान पहुंचाता है. इसलिए कानून का पालन करते हुए शांतिपूर्ण जीवन जीने और परिवार व समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है.

एसपी ने आपराधिक गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहने की सलाह देते हुए चेतावनी दी कि दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. थाना परेड का उद्देश्य जेल से छूटे लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखना और उन्हें अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है.

मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार यादव, थाना प्रभारी लालजी सहित चैनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी, जवान, चौकीदार और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही