Search

 
 
 

Palamu : घूस लेते होमगार्ड का मुंशी गिरफ्तार, घूसखोरी में कंमाडेंट के भी शामिल होने का आरोप

Palamu : ACB द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक,  शिकायतकर्ता ड्यूटी कमांड लेने के लिए होमगार्ड कार्यालय, पलामू गया था. वहां उसने अपने साहब से मुलाकात की. तो साहब ने उससे कहा कि मुंशी से मिल लो. जब वह मुंशी सकेंद्र और तुलसी से मिला तो उन्होंने उससे कहा कि ड्यूटी कमांड लेने के लिए 10 हजार रुपये देने होंगे.
 
मुंशी गिरफ्तार

Palamu : जिले में होमगार्ड कार्यालय में ड्यूटी कमांड देने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कार्यालय के मुंशी सकेंद्र उर्फ साकेश कुजूर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता ने इस मामले में कंमाडेंट के भी घूसखोरी में शामिल होने का आरोप लगाया है.

 

ACB द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक,  शिकायतकर्ता ड्यूटी कमांड लेने के लिए होमगार्ड कार्यालय, पलामू गया था. वहां उसने अपने साहब से मुलाकात की. तो साहब ने उससे कहा कि मुंशी से मिल लो. जब वह मुंशी सकेंद्र और तुलसी से मिला तो उन्होंने उससे कहा कि ड्यूटी कमांड लेने के लिए 10 हजार रुपये देने होंगे.

 

इसे भी पढ़ें

 

शिकायतकर्ता को यह भी बताया गया कि यह साहब का आदेश है. जब शिकायतकर्ता ने संबंधित साहब से मुलाकात की तो उन्होंने भी कथित तौर पर उससे 10 हजार रुपये देने को कह. शिकायतकर्ता ने बताया कि साहब ने कहा कि चार महीने में 1.20 लाख रुपये मिलते हैं तो 10 हजार रुपये देने में क्या परेशानी है.

 

इसके बाद शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की. ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया. सत्यापन के दौरान ड्यूटी कमांड देने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने की बात सही पायी गयी. इसके बाद ACB थाना में कांड संख्या 06/2026 दर्ज किया गया.

 

ACB की टीम ने दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कार्यालय के मुंशी सकेंद्र उर्फ साकेश कुजूर को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही