Search

Palamu News : विनीत तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत दो के घर की कुर्की

Medininagar News : चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों के घर कुर्की जब्ती की है. मामले के मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल एवं राकेश तिवारी के घर की कुर्की की कार्रवाई की गई है. प्रदीप तिवारी पिछले करीब पांच महीने से फरार चल रहा है. न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई की.
 
कुर्की की कार्रवाई

बता दें कि 25 अप्रैल को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से विनीत तिवारी का अपहरण किया गया था. इसके अगले दिन 26 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट से विनीत तिवारी का शव बरामद हुआ था. घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी.

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी के भाई दिलीप तिवारी और प्रशांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, एक अन्य आरोपी रोशन तिवारी ने कुछ दिनों पहले पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था.

हालांकि, हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल व एक अन्य अभियुक्त राकेश तिवारी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. करीब पांच महीने से फरार चल रहे आरोपी पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद दोनों के घर की कुर्की की कार्रवाई की है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही