Search

 
 
 

Palamu News : पिस्टल का भय दिखाकर बाइक लूटी, जांच में जुटी पुलिस

Palamu News : जानकारी के अनुसार, विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गोदरमा कला निवासी विष्णु प्रजापति लातेहार जिले के मनिका से अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान पोलपोल और पोखराहा के बीच अपराधियों ने उन्हें रोक लिया. अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर उनकी पल्सर बाइक (जेएच-03 AQ-3836) लूट ली.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Medininagar News : सोमवार अहले सुबह एनएच-39 पर पोलपोल और पोखराहा के बीच अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर एक व्यक्ति की बाइक लूट ली. घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गोदरमा कला निवासी विष्णु प्रजापति लातेहार जिले के मनिका से अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान पोलपोल और पोखराहा के बीच अपराधियों ने उन्हें रोक लिया. अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर उनकी पल्सर बाइक (जेएच-03 AQ-3836) लूट ली.

 

घटना के बाद भुक्तभोगी विष्णु प्रजापति ने सतबरवा थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी. सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बाइक लूट की घटना की जानकारी मिली है. पुलिस मामले का सत्यापन कर रही है. साथ ही अपराधियों की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही