Search

झारखंड बंद : पलामू में बंदी का आंशिक असर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने छहमुहान किया जाम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अभ्यर्थियों और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया. भाजपा नेताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है. पार्टी ने सरकार से कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
 
  • झारखंड बंद का आंशिक असर

Ranchi :  JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई और कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को ‘संपूर्ण झारखंड बंद’ जारी है. पलामू में भी बंद का आंशिक असर देखने को मिल रहा है.

बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में सड़क पर उतरे और  छहमुहान को जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शन कार्यो ने ट्रक और मालवाहक वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर रास्ते को जाम कर दिया.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अभ्यर्थियों और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया. भाजपा नेताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है. पार्टी ने सरकार से कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

बंद को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. छहमुहान पर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और सड़क जाम किए जाने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ है. पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

हालांकि बंद का असर पूरे पलामू में एक समान नहीं है. कई इलाकों में दुकानें और अन्य गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं, जबकि कुछ स्थानों पर बंद का असर देखने को मिल रहा है. फिलहाल जिले में बंद का आंशिक प्रभाव ही नजर आ रहा है और बंद का कार्यक्रम जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही