Search

 
 
 

Palamu News : स्कूल आइडल में बच्चों ने बिखेरा जलवा, गायन और नृत्य में दिखाया दम

Palamu News : प्रतियोगिता में पलामू, गढ़वा और लातेहार के विद्यार्थियों ने भाग लिया. इसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी शामिल हुए. प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई. पहला वर्ग कक्षा छह से आठ और दूसरा कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए था. गायन में एकल गायन, लोकगीत, देशभक्ति गीत और शास्त्रीय गायन शामिल रहे. नृत्य में एकल नृत्य, लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य और मुक्त शैली की प्रस्तुतियां हुईं.
 
विद्यार्थी सम्मानित

Palamu News : स्कूली बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए शुक्रवार को ‘झारखंड स्कूल प्रतिभा खोज–2026 : झारखंड स्कूल आइडल–सुर और ताल संग्राम’ का शुभारंभ हुआ. इसका आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना ने किया. कार्यक्रम सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, जिला स्कूल, मेदिनीनगर के न्यू हॉल में हुआ. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने किया.

 

इसे भी पढ़ें...


प्रतियोगिता में पलामू, गढ़वा और लातेहार के विद्यार्थियों ने भाग लिया. इसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी शामिल हुए. प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई. पहला वर्ग कक्षा छह से आठ और दूसरा कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए था. गायन में एकल गायन, लोकगीत, देशभक्ति गीत और शास्त्रीय गायन शामिल रहे. नृत्य में एकल नृत्य, लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य और मुक्त शैली की प्रस्तुतियां हुईं.

Uploaded Image

दिव्या गुप्ता और राकेश नायक ने निर्णायक की भूमिका निभाई

 

जूनियर गायन वर्ग में पलामू की आकांक्षा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. गढ़वा की श्वेता कुमारी और लातेहार की सुमित्रा कुमारी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. सीनियर गायन वर्ग में पलामू के आलिम अंजुम प्रथम रहे. गढ़वा की प्रियंका कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया.


जूनियर नृत्य वर्ग में पलामू की सृजता कुमारी, लातेहार की जोया परवीन और गढ़वा की खुशी कुमारी ने अपने-अपने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया. सीनियर नृत्य वर्ग में पलामू की प्रियांशु कुमारी, लातेहार की संध्या कुमारी और गढ़वा की सुनैना कुमारी ने बाजी मारी.

Uploaded Image

विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया


डिप्टी मेयर ने कहा कि हर विद्यार्थी में कोई न कोई खास प्रतिभा होती है. ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी कला दिखाने का अवसर देते हैं. इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है. उन्होंने विद्यार्थियों को पूरे उत्साह से प्रतियोगिताओं में भाग लेने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि गायन और नृत्य से बच्चों में अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना विकसित होती है. ऐसी गतिविधियां उनके सर्वांगीण विकास में सहायक हैं.


कार्यक्रम में डिप्टी मेयर ने विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर ब्राह्मण हाई स्कूल के प्राचार्य सतीश दुबे और जिला स्कूल के प्राचार्य प्रफुल्ल मिश्रा मौजूद रहे.

 

Uploaded Image


कार्यक्रम के संचालन में खेल कोषांग के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. इनमें अनुपम तिवारी, रंजीत कुमार, हीरालाल यादव, साकेत शुक्ला और अरविंद दुबे शामिल थे. रांची से आए कार्यक्रम प्रभारी चंद्रदेव सिंह और सचिन कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे. नृत्य प्रतियोगिता में दिव्या गुप्ता और राकेश नायक ने निर्णायक की भूमिका निभाई. संगीत विधा में माधवी सिंह और असलम अली निर्णायक मंडल में शामिल रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही