Palamu News : उच्च शिक्षा विभाग दवारा गठित उच्च स्तरीय टीम दूसरी बार छह अक्टूबर को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) पहुंची है. यह टीम विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश सिंह पर लगे वित्तीय सहित अन्य आरोपों की जांच कर रही है. फिलहाल कुलपति का वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार जब्त है.
इसे भी पढ़ें...
कुलपति पर वित्तीय अनियमितता, मनमाने तरीके से काम करने के आरोपों के मद्देनजर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विश्वविद्यालय का स्पेशल ऑडिट कराने का आदेश दिया था. इसके आलोक में वित्त विभाग ने विश्वविद्यालय का स्पेशल ऑडिट कराया. इसमें राज्यपाल के आदेशों का उल्लंघन, वित्तीय गड़बड़ी, मनमाने तरीके से सामग्रियों की खरीद के मामले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला पकड़ में आया.
स्पेशल ऑडिट रिपोर्ट में वर्णित तथ्यों के आधार पर राज्यपाल ने कुलपति का वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां जब्त कर ली. साथ ही राज्य सरकार के पास कुलपति को बर्खास्त करने का प्रस्ताव भेजा दिया. यह प्रस्ताव फिलहाल सरकार के स्तर पर विचाराधीन है. इस बीच वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कुलपति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखा.
लेकिन उच्च शिक्षा विभाग ने स्पेशल ऑडिट में वर्णित तथ्यों के आधार पर कुलपति पर कार्रवाई करने के बदले एक जांच समिति का गठन कर दिया. यह समिति इससे पहले विश्वविद्यालय का एक बार दौरा कर चुकी है. 6 अक्टूबर को जांच समिति दूसरी बार विश्वविद्यालय पहुंच कर कुलपति पर लगे आरोपों की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

