Search

 
 
 

रामगढ़ की स्टील फैक्ट्री में सिलसिलेवार धमाकों से दहशत, कई किमी तक गूंजी आवाज

Ramgarh News : घटना सुबह करीब सात बजे की बतायी जा रही है. विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत फैल गयी. लोग घटना की जानकारी लेने के लिए घरों से बाहर निकल आये.
 
फैक्ट्री में धमाका

Ramgarh News : जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के मायल गांव स्थित शिवाय आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड में रविवार की सुबह अचानक तेज धमाकों से हड़कंप मच गया. फैक्ट्री की भट्ठी में एक के बाद एक तीन से चार विस्फोट हुए. धमाकों की गूंज कई किलोमीटर दूर तक पहुंची, जिससे आसपास के गांवों में रहने वाले लोग सहम गए.

 

इसे भी पढ़ें...

 

घटना सुबह करीब सात बजे की बतायी जा रही है. विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत फैल गयी. लोग घटना की जानकारी लेने के लिए घरों से बाहर निकल आये.

 

भट्ठी में हुए विस्फोट के दौरान कुछ मजदूरों के घायल होने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे क्या वजह रही, इसकी जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आयी है.

 

पुलिस कर रही मामले की जांच

रजरप्पा थाना प्रभारी के अनुसार, फैक्ट्री की भट्ठी में विस्फोट होने की सूचना पुलिस को मिली है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. विस्फोट के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटायी जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही