Search

 
 
 

Patna News : आय से अधिक संपत्ति मामले में दानापुर की सब रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी निलंबित

Patna News : कुमारी स्वीटी के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है. जांच के दौरान उनके और उनके पति रविन्द्र कुमार दिवाकर के खिलाफ करीब 1 करोड़ 6 लाख 85 हजार 900 रुपये की कथित अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने का आरोप सामने आया है. उनके पति पटना में अपर समाहर्ता (आपूर्ति) के पद पर कार्यरत हैं.
 
सिंबोलिक फोटो
  • पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में मिले 70 लाख कैश, गहने, महंगी घड़ियां

Patna News : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई के बाद अब विभागीय स्तर पर भी सख्ती शुरू हो गई है. आय से अधिक संपत्ति मामले में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की.

 

इसे भी पढ़ें...

 

कुमारी स्वीटी के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है. जांच के दौरान उनके और उनके पति रविन्द्र कुमार दिवाकर के खिलाफ करीब 1 करोड़ 6 लाख 85 हजार 900 रुपये की कथित अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने का आरोप सामने आया है. उनके पति पटना में अपर समाहर्ता (आपूर्ति) के पद पर कार्यरत हैं.

 

टीम ने अफसर दंपती से जुड़े ठिकानों पर तलाशी के दौरान करीब 70 लाख रुपये नकद बरामद किए थे. इसके अलावा महंगी घड़ियां और गहने भी मिलने की बात सामने आई थी.

 

जांच में दानापुर में दोनों के नाम पर दो फ्लैट होने की जानकारी भी सामने आई है. निगरानी की टीम अब इन संपत्तियों, निवेश और अन्य आर्थिक लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है. अब एजेंसी अर्जित संपत्ति का वास्तविक स्रोत का पता लगाने में जुटी है.

 

विभागीय अधिसूचना के अनुसार, कुमारी स्वीटी से 5 अक्टूबर और 6 अक्टूबर को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था. लेकिन उन्होंने निर्धारित समय में कोई जवाब नहीं दिया.

 

इसके बाद उनके कथित आचरण को बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के नियम-3 के प्रतिकूल मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई. यह कदम बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के प्रावधानों के तहत उठाया गया है.


बता दें कि इस मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 25 सितंबर को निगरानी थाना कांड संख्या 113/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया और संबंधित संपत्तियों की जानकारी जुटाई जाने लगी. फतुहा के अवर निबंधक पप्पू कुमार को दानापुर अवर निबंधक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

 

फिलहाल निगरानी अन्वेषण ब्यूरो मामले की जांच कर रहा है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही