Patna News : सीबीआई ने बैंक जालसाजी के अभियुक्त राजा बिहारी को पटना के पुनपुन से गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी 18 साल बाद हुई है. राजा बिहारी ने इलाहाबाद बैंक (पाटलीपुत्रा ब्रांच) से हुई जालसाजी के आरोप में 21 अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
इसे भी पढ़ें...
मामले की जांच के बाद सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश की अदालत में 30-10-2009 को सभी अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया. न्यायालय ने आरोप पत्र में दायर तथ्यों के आधार पर 12 नवंबर 2009 को संज्ञान लिया.
राजा बिहारी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर CC Loan लिया. साथ ही बैंक अधिकारियों के साथ मिल कर गिरवी के रूप में जमीन के फर्जी दस्तावेज जमा किया.
जालसाजी के इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया से गायब रहने की वजह से न्यायालय ने राजा बिहारी को भगोड़ा घोषित कर दिया था. इसके बाद से सीबीआई को उसकी तलाश थी. सीबीआई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आज (05 नवंबर) को अभियुक्त को पुनपुन से गिरफ्तार किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

