Search

 
 
 

पीएचडी प्रवेश : रांची विवि ने जारी की 70% भारांक की सूची, 2 नवंबर तक सुधार का मौका

Ranchi News : विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सूची में दर्ज अपने भारांक की जांच करने का निर्देश दिया है. किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति मिलने पर अभ्यर्थी 2 नवंबर 2026 को शाम पांच बजे तक ई-मेल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए directorresearch@ranchiuniversity.ac.in पर संपर्क करना होगा.
 
रांची विश्वविद्यालय

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशालय ने पीएचडी प्रवेश के लिए साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों की योग्यता परीक्षा (NET/GATE/M.Phil.) के अंकों के आधार पर 70 प्रतिशत भारांक की सूची जारी कर दी है. अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchiuniversity.ac.in पर सूची देख सकते हैं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सूची में दर्ज अपने भारांक की जांच करने का निर्देश दिया है. किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति मिलने पर अभ्यर्थी 2 नवंबर 2026 को शाम पांच बजे तक ई-मेल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए directorresearch@ranchiuniversity.ac.in पर संपर्क करना होगा.

 

जिन अभ्यर्थियों का भारांक सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर इसी ई-मेल पर अपना स्कोर कार्ड भेजना अनिवार्य है. ऐसा नहीं करने पर उनकी अभ्यर्थिता अंतिम मेधा सूची में शामिल नहीं की जाएगी. विसंगतियों के निराकरण के बाद निर्धारित आरक्षण रोस्टर के अनुरूप पीएचडी प्रवेश की अंतिम चयन सूची प्रकाशित की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही