Ranchi News: राज्य में बिक रहे देसी शराब ROYAL CRAZY के लेबल पर विवाद होने के बाद बाजार में इसकी आपूर्ति बंद कर दी गयी है. यह कार्रवाई मौखिक आदेश से की गयी है. बताया जाता है कि इस ब्रांड के पीछे एक बड़े राजीनिज्ञ का हाथ है.
ROYAL CRAZY ब्रांड का देसी शराब बाजार में आने के बाद से इसपर विवाद हो गया था. इस देसी शराब की बोतल कर लगे लेबल पर Ingredients का ब्योरा नहीं था. नियमानुसार किसी तरह के उत्पाद पर उसे बनाने में इस्तेमाल की गयी सामग्रियों का उल्लेख होना जरूरी है. इसके बिना किसी भी खाने-पीने की चीजों को बाजार में नहीं बेचा जा सकता है. इसके बावजूद ROYAL CRAZY ब्रांड को मिले राजनीतिक संरक्षण की वजह से विभाग ने उसका लेबल पास कर दिया था. साथ ही इस शराब के बाजार में आते ही अधिकारियों का एक दल इसकी बिक्री बढ़ाने की कोशिश में लग गया था.
इसे भी पढ़ें -
इसके बाद इस मुद्दे पर विवाद और गहरा गया और शराब व्यापारियों व विक्रेताओं ने विभागीय अधिकारियों से इसकी मौखिक शिकायत की. इसमें इस बात का भी उल्लेख किया गया कि इस ब्रांड के लेबल पर यह लिखा गया कि यह Matured Malt से बना एक बेहतरीन मिक्चर है. Matured Malt का इस्तेमाल सामान्य तौर पर स्कॉच (Scotch) बनाने में किया जाता है.
विभागीय अधिकारियों से की गयी इस शिकायत के बाद ये उत्पाद बाजार में आना बंद हो गया है. अब इसका लेबल बदलने की कागजी प्रक्रिया चल रही है. ऐसा अधिकारियों के मौखिक आदेश के आधार पर किया जा रहा है. इसी वजह से इस ब्रांड को मिलने वाला राजनीतिक संरक्षण बताया जाता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

