Search

 
 
 

देवघर में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन अपराधी गिरफ्तार

Deoghar News : पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी आम लोगों को फर्जी एपीके फाइल भेजकर उनके मोबाइल फोन तक पहुंच बना रहे हैं और ठगी कर रहे हैं. सूचना के आधार पर छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
 
साइबर अपराधी गिरफ्तार

Deoghar News : देवघर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में देवघर पुलिस ने सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

ये अपराधी फर्जी तरीके से लोगों को एपीके (APK) फाइल भेजकर उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल करते थे और फिर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं.

 

पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी आम लोगों को फर्जी एपीके फाइल भेजकर उनके मोबाइल फोन तक पहुंच बना रहे हैं और ठगी कर रहे हैं. सूचना के आधार पर छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरफत अंसारी (30 वर्ष), पिता मो. मियां, ग्राम डुमरिया, थाना सोनारायठाढ़ी, राजन कुमार दास (28 वर्ष), पिता मनोज दास तथा राहुल कुमार दास (19 वर्ष), पिता प्रमोद कुमार दास, दोनों ग्राम नई चिहुटिया, थाना मारगोमुंडा, जिला देवघर निवासी के रूप में हुई है.

 

सरकारी योजनाओं और चालान के नाम पर ठगी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की ठगी का तरीका काफी शातिर था. वे लोगों को पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजते थे.

 

जैसे ही कोई व्यक्ति इस फाइल को अपने मोबाइल में डाउनलोड या इंस्टॉल करता था, आरोपी उसके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर ठगी करते थे. शुरुआती जांच में बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड के साइबर ठगी में इस्तेमाल होने की बात सामने आई है.

 

पहले भी जेल जा चुका है एक आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राजन कुमार दास का आपराधिक इतिहास भी रहा है. वह पूर्व में देवघर साइबर थाना कांड संख्या 111/2025, दिनांक 9 अगस्त 2025 के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. उक्त मामले में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई थी.

 

पांच मोबाइल और छह सिम कार्ड बरामद

पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड की तकनीकी जांच के जरिए साइबर ठगी से जुड़े अन्य संपर्कों और संभावित नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

 

इस छापेमारी दल में सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी, साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी नागेंद्र कुमार मंडल तथा अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

देवघर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए APK फाइल को मोबाइल में डाउनलोड या इंस्टॉल न करें. सरकारी योजना, बिजली बिल या यातायात चालान के नाम पर आने वाले संदिग्ध लिंक से सावधान रहें. थोड़ी-सी लापरवाही मोबाइल में मौजूद बैंकिंग और निजी जानकारी को साइबर अपराधियों तक पहुंचा सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही