Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिजली कर्मियों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर उपायुक्त से लगाई गुहार

Advertisement
Advertisement

Dhanbad: विद्युत विभाग में ऑपरेटर, सुपरवाइजर तथा ऊर्जा मित्र के पद पर कार्यरत कर्मियों ने 11 माह से बकाया वेतन के भुगतान की मांग की है. उपायुक्त को आवेदन देकर बकाया वेतन मामले से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है. कर्मचारियों ने बताया पिछले 11 महीने से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा. लॉकडाउन जैसी परिस्थिति में भी बगैर वेतन के ही काम लिया जा रहा है. कर्मियों ने कहा कि कोरोना जैसे समय में भी हम बिजली कर्मी ईमानदारी से काम करते आ रहे हैं. यहाँ तक कि संक्रमित क्षेत्रों में जाकर भी हम लोग अपने काम को पूरा करते हैं. इसके बावजूद वेतन भुगतान समय पर नहीं होता है. जिससे कर्मियों में असंतोष की भावना व्याप्त है.

बकाया वेतन भुगतान नहीं होने से हम सभी बिजली कर्मियों के परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है. प्रधानमंत्री के संवाद में कहा गया कि किसी भी कंपनी के कर्मचारी का पेमेंट नहीं काटा जाएगा. जो कर्मचारी स्थाई रूप से काम कर रहे हैं. उपायुक्त महोदय से अनुरोध किया है कि दिए गए आवेदन पर ध्यान दिया जाए. हम सभी ऊर्जा मित्र ऑपरेटर सुपरवाइजर पर विचार विमर्श किया जाए.

देखिए वीडियो-

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही