Search

 
 
 

सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

Ranchi News : मां का स्नेह, त्याग, तपस्या और संस्कार मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं. उनका जीवन परिवार के लिए प्रेरणा, ममता और नैतिक मूल्यों का आधार होता है. मां का सानिध्य और आशीर्वाद जीवन में ऐसी अमूल्य धरोहर है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती.
 
फाइल फोटो
  • मातृशक्ति का स्नेह और संस्कार जीवन की सबसे बड़ी पूंजी – डॉ. प्रदीप वर्मा

Ranchi News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी जी के निधन पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है. डॉ. प्रदीप वर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य माता सावित्री देवी जी का निधन अत्यंत दुःखद है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मां का स्नेह, त्याग, तपस्या और संस्कार मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं. उनका जीवन परिवार के लिए प्रेरणा, ममता और नैतिक मूल्यों का आधार होता है. मां का सानिध्य और आशीर्वाद जीवन में ऐसी अमूल्य धरोहर है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती.

 

उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में मैं मुख्यमंत्री एवं उनके समस्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही