Patna News: बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज के फाउंडर प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा में पद और गोपनीयता की शपथ ली. स्पीकर प्रेम कुमार ने पीके को शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के बाद पीके ने विधानसभा की सदस्यता को अपने लिए गौरव के साथ बड़ी जिम्मेदारी का क्षण बताया.
बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पीके ने कहा कि जिस सदन में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, कृष्ण बाबू, अनुग्रह नारायण सिंह, नीतीश कुमार, लालू यादव, रामविलास पासवान और सुशील मोदी जैसे नेताओं ने काम किया, उसका सदस्य बनना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने इन नेताओं के कार्यों से प्रेरणा लेकर बिहार की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लिया.
इसे भी पढ़ें:
बता दें कि प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव में 64,117 वोट मिले थे. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा 19,246 वोटों के अंतर से हराया था.
विधायक पीके ने बांकीपुर के युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा है, उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वो अपना बायोडेटा उनके ऑफिस में जमा कराएं. उनका लक्ष्य अगले एक-दो वर्षों में कम से कम 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

