Search

 
 
 

इंडिया गठबंधन के नेताओं से आज रात मिलेंगी राष्ट्रपति

Lagatar Desk : उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से इंडिया गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. दो दिन पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों ने चुनाव आयोग का कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की थी.
 
राष्ट्रपति

Lagatar Desk : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज (शुक्रवार) रात आठ बजे इंडिया गठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगी. इंडिया गठबंधन की तरफ कांग्रेस पार्टी ने मुलाकात के लिए वक्त मांगा था. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसद राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं.

 

इसे भी पढ़ें

 

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से इंडिया गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. दो दिन पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों ने चुनाव आयोग का कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की थी.

 

रात में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं को हिरासत में लिया गया था. हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था. आठ अक्टूबर को भी इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रदर्शन को जारी रखा था. जिसके बाद नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. इंडिया गठबंधन के नेताओं का प्रदर्शन अब भी जारी है.

 

इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को जुटने के ऐलान ने केंद्र सरकार को दिक्कत में डाल दिया है. प्रदर्शन को रोकने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के 20 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई है.

 

Live कवरेज- एक जगह हर खबर

 

नई दिल्ली के सभी 58 मेट्रो स्टेशनों के इंट्री व एक्जिट गेट को बंद करने का अनुरोध किया गया है. नौ और 10 अक्टूबर को शराब दुकानों को बंद कर दिया गया है. नई दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. दिल्ली पहुंचने के सभी रास्तों पर फोर्स तैनात हैं.

 

कुल मिलाकर एसआईआर में कथित गड़बड़ी और इसके जिम्मेदार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की वजह से केंद्र सरकार की बेचैनी बढ़ी हुई है. देखना यह है कि राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद इंडिया गठबंधन के सांसद क्या रुख अपनाते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही