Search

 
 
 

रांची में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, 70 मामलों का मौके पर निपटारा

Ranchi News : SSP के निर्देश पर नगर एसपी, ग्रामीण एसपी, यातायात एसपी, सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने निर्धारित थाना क्षेत्रों में मौजूद रहकर लोगों की शिकायतें सुनीं.
 
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम

Ranchi News : जिले के विभिन्न थाना और ओपी में शुक्रवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं और कई मामलों का तत्काल निपटारा किया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

SSP के निर्देश पर नगर एसपी, ग्रामीण एसपी, यातायात एसपी, सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने निर्धारित थाना क्षेत्रों में मौजूद रहकर लोगों की शिकायतें सुनीं.

 

पुलिस के अनुसार, जिले के अलग-अलग थानों में करीब 110 शिकायत और आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 70 मामलों का त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन निपटारा कर दिया गया. वहीं, कुछ संवेदनशील मामलों में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

पुलिस ने बताया कि बाकी शिकायतों की भी गुणवत्तापूर्ण तरीके से जांच की जा रही है. शिकायतों के आधार पर संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

 

कार्यक्रम में कांके थाना में 6, पिठौरिया में 5, चान्हो में 4, बुंडू थाना में 4 और बुंडू महिला थाना में 4 शिकायतें प्राप्त हुईं. वहीं, कई थानों में मिली शिकायतों का उसी दिन पूरी तरह निपटारा कर दिया गया.

 

पुलिस का कहना है कि जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका तेजी से समाधान करना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही