Search

 
 
 

Ramgarh News : CM की माता के निधन पर जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Ramgarh News : मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक ममता देवी और पूर्व विधायक लंबोदर महतो शामिल रहे.
 
सीएम से मिलने पहुंचे भाजपाई

Ramgarh News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर आज विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर उनकी दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी, विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना दी.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक ममता देवी और पूर्व विधायक लंबोदर महतो शामिल रहे.

 

सभी जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए. साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही