Search

 
 
 

राहुल गांधी अपने सांसद-विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर चुनाव आयोग पर सवाल उठाएं : बीजेपी

Ranchi News : बड़ाईक ने कहा कि अगर राहुल गांधी अपने आरोपों को लेकर सच में गंभीर हैं, तो उन्हें सबसे पहले अपनी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का नैतिक साहस दिखाना चाहिए. इसके साथ ही, जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां के अपने विधायकों से भी इस्तीफा मांगना चाहिए. दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपनी पार्टी की जवाबदेही तय करनी चाहिए.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी का दावा है कि देश के सभी चुनावों में वोट चोरी हुई है, तो उन्हें पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि झारखंड, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, केरल और कर्नाटक में कांग्रेस की जीत क्या इसी तरह हुई है?

 

इसे भी पढ़ें...

 

पहले खुद इस्तीफा देने का साहस दिखाएं राहुल

बड़ाईक ने कहा कि अगर राहुल गांधी अपने आरोपों को लेकर सच में गंभीर हैं, तो उन्हें सबसे पहले अपनी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का नैतिक साहस दिखाना चाहिए. इसके साथ ही, जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां के अपने विधायकों से भी इस्तीफा मांगना चाहिए. दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपनी पार्टी की जवाबदेही तय करनी चाहिए.

 

दोहरा रवैया नहीं चलेगा

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जब कांग्रेस जीतती है तो सब सही होता है, लेकिन दूसरी पार्टी की जीत पर वोट चोरी का आरोप लगा दिया जाता है. यह दोहरा रवैया अब नहीं चलेगा. उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी पहले अपने आरोपों के प्रमाण देश के सामने रखें. इसके बाद ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करें. बड़ाईक ने कहा कि लोकतंत्र में बात तथ्यों और प्रमाणों से साबित होती है, सिर्फ राजनीतिक आरोपों से नहीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही