Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो में नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान, तीन माओवादियों पर केस दर्ज

Advertisement
Advertisement

Bermo: बेरमो एसडीपीओ के नेतृत्व में आज नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. सोमवार को बोकारो थर्मल-कुरपनिया मार्ग पर पुलिया में बीस किलो के लैंड माइंस बरामद हुआ था. जिसके बाद सीआरपीएफ बम निरोधक दस्ते की मदद से केन बम को डिफ्यूज कर दिया गया. आज बेरमो एसडीपीओ सतीशचंद्र झा के नेतृत्व में नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र में सीआरपीएफ के साथ मिलकर छापेमारी अभियान की शुरुआत की गयी है. दरअसल पुलिस को उपरघाट क्षेत्र के छोटकीकुडी जंगल में माओवादी अविनाश मांझी का दस्ता होने की सूचना मिली थी. इस अभियान में सीआरपीएफ के अलावा पेंक-नारायणपुर पुलिस भी शामिल थी.

इसे भी पढ़ें- वाहन">https://lagatar.in/a-huge-amount-of-english-liquor-recovered-from-the-car-during-vehicle-checking-two-arrested/79862/">वाहन

चेकिंग के दौरान कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

तीन माओवादी पर मामला दर्ज

बोकारो थर्मल कुरपनिया सड़क के किनारे पुलिया से केन बम मिलने की घटना पर पुलिस ने गांधी नगर थाना में तीन माओवादियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिसमें एरिया कमांडर रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ वीरसेन साकिन जरीडीह, थाना डुमरी गिरिडीह, एरिया कमांडर रणविजय महतो साकिन नर्रा, थाना चंद्रपुरा बोकारो एवं एरिया कमांडर अविलाश मांझी उर्फ कृष्णा साकिन मंझलाडीह पीरटांड गिरिडीह के दस्ते एवं अन्य अज्ञात दस्ता के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. मामले में कहा गया है कि बोकारो पुलिस एवं सीआईएसएफ बलों व कर्मियों को पुलिया में विस्फोट कर उड़ाने एवं क्षति पहुंचाने की नीयत से छिपाकर बम रखा गया था. इस संबंध में भादवि की धारा 147/148/140/ 350/427/120(41) एवं 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें- कानूनी">https://lagatar.in/a-public-court-vehicle-was-flagged-off-for-legal-awareness/79742/">कानूनी

जागरुकता के लिए चलंत लोक अदालत वाहन को किया गया रवाना

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही