Search

 
 
 

झारखंड के कुछ हिस्सों में 9 नवंबर से बारिश के आसार, रांची में गिरेगा पारा

Ranchi News : मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर को पूर्वी झारखंड और 11 नवंबर को उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भी बारिश हो सकती है. इसके बाद न्यूनतम तापमान अगले तीन दिनों में 3 से 4 डिग्री तक गिरने का अनुमान है.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News : झारखंड के नौ जिलों में 9 नवंबर से कहीं-कहीं बारिश या मेघ गर्जन की संभावना है. इनमें उत्तर-पूर्वी झारखंड के साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, दुमका और जामताड़ा तथा दक्षिण-पूर्वी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर को पूर्वी झारखंड और 11 नवंबर को उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भी बारिश हो सकती है. इसके बाद न्यूनतम तापमान अगले तीन दिनों में 3 से 4 डिग्री तक गिरने का अनुमान है.

 

रांची में 6 से 8 नवंबर तक अधिकतम तापमान 27 और 9 नवंबर को 26 डिग्री रह सकता है. पिछले 24 घंटे में कोडरमा में सर्वाधिक 34 डिग्री और लातेहार में सबसे कम 13.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही