Latehar News : राजग घटक दल द्वारा गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के प्रदेश सचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी नेता मुरली प्रसाद की.
इसे भी पढ़ें...
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रामविलास पासवान ने अपना सारा जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों, शोषितों एवं वंचित समाज के अधिकारों के लिए समर्पित किया. भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी.
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान ने हमेशा से गरीब व वंचितों की आवाज बन कर एक ढाल की तरह खड़े रहे. कार्यक्रम में गंगा प्रसाद यादव, त्रिभुवन पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, पारस तिवारी, रघुवीर यादव, ललन पांडेय, ध्रुव पांडेय, विष्णुदेव गुप्ता, सुकन्या देवी, रानी देवी, अपर्णा सिंह, मंजू देवी, रितेश कुमार निकुं, मुकेश सोनी, नागमणि कुमार, आनंद सिंह आदि मौजूद थे. इससे पहले सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने दिवगंत रामविलास पासवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

