Search

 
 
 

रामगढ़ : इस्पात प्लांट ब्लास्ट में घायल एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5

अरगड्डा हेसला गांव स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में बीते 6 अप्रैल को हुए फर्नेस विस्फोट हादसे में घायल एक और मजदूर की बुधवार देर रात मौत हो गई. रामगढ़ निवासी श्यामदेव बरई इस विस्फोट में गंभीर रूप से झुलस गए थे.
 

Ramgarh :  अरगड्डा हेसला गांव स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में बीते 6 अप्रैल को हुए फर्नेस विस्फोट हादसे में घायल एक और मजदूर की बुधवार देर रात मौत हो गई. रामगढ़ निवासी श्यामदेव बरई इस विस्फोट में गंभीर रूप से झुलस गए थे. 

 

प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उन्होंने बीती रात दम तोड़ दिया.  इस दुर्घटना में अब तक पांच मजदूरों की जान जा चुकी है. इनमें बृजलाल बेदिया, राजू झा, अशोक बेदिया और अखिल राय शामिल हैं. 

 

 

 

गौरतलब है कि 6 अप्रैल को झारखंड इस्पात प्लांट में फर्नेस फटने से कुल नौ मजदूर घायल हो गए थे. घटना में घायल सभी मजदूरों का इलाज रामगढ़ और रांची के विभिन्न निजी अस्पतालों में चल रहा है.  फिलहाल चार मजदूरों का इलाज जारी है, जिसमें से कुछ मजदूर की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है.

 

बता दें कि फर्नेस विस्फोट होने के बाद मजदूरों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया था. आंदोलन के बाद प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 21 लाख रुपये मुआवजा और अन्य सुविधाएं देने की घोषणा की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही