- मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे व्यवस्थाओं की निगरानी
Ramgarh News : प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन के स्मृति में आयोजित संस्कार भोज में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
इसे भी पढ़ें...
स्वामी रामदेव ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोग नेमरा पहुंचे. मुख्यमंत्री स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

संस्कार भोज में शामिल लोग
आगंतुकों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

