Search

 
 
 

Ramgarh : सोबरन मांझी की शहादत दिवस की तैयारी तेज, डीसी-एसपी ने लिया जायजा

Ramgarh News : डीसी ने संबंधित विभागों को कार्यक्रम से पहले सभी जरूरी काम पूरा करने को कहा. उन्होंने स्थल की सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली और बैरिकेडिंग की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. आम लोगों की सुविधा और आवाजाही में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका भी ध्यान रखने को कहा.
 
डीसी-एसपी

Ramgarh News : शहीद सोबरन मांझी की शहादत दिवस पर 27 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रामगढ़ में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. शुक्रवार को डीसी ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुणायत गोला के लुकैयाटांड पहुंचे. यहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मुख्यमंत्री के दादा सोबरन मांझी की शहादत दिवस पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए अधिकारियों ने स्थल की क्षमता, आवागमन के रास्तों, वाहनों की पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों का आकलन किया.

 

व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश

डीसी ने संबंधित विभागों को कार्यक्रम से पहले सभी जरूरी काम पूरा करने को कहा. उन्होंने स्थल की सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली और बैरिकेडिंग की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. आम लोगों की सुविधा और आवाजाही में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका भी ध्यान रखने को कहा.

 

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया. उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष तैयारी करने को कहा. यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर भी जोर दिया गया. निरीक्षण के दौरान डीडीसी आशीष अग्रवाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही