Ranchi News : बुण्डू थाना पुलिस ने बिरसा मोड़ के पास टायर दुकान में हुई चोरी के मामले का सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने इस कांड में संलिप्त मुख्य सरगना सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से चोरी की गई सामग्री और घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग की टाटा मैजिक गाड़ी भी बरामद की गई है.
इसे भी पढ़ें...
क्या है पूरा मामला
बीते माह 01.10.2026 की रात को बुण्डू थाना अंतर्गत बिरसा मोड़ के पास टायर कॉर्नर दुकान से अज्ञात अपराधियों ने 26 पीस ओपोलो टायर, 01 इनवर्टर, 01 बैटरी, करीब 30-40 हजार रुपये नकद और सीसीटीवी कैमरे का DVR चोरी कर लिया था. इस संबंध में बुण्डू थाना कांड संख्या-61/26, दिनांक 02.10.2026, धारा-334(1)/303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था.
SIT टीम ने की छापेमारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुण्डू के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया.

चोरी का सामान बरामद
एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सरगना राधा मोहन सिंह मुण्डा और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अपराधियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

