Search

 
 
 

Ranchi : डीसी ने SIR के काम में शिथिलता बरतने पर बुंडू LRDC और CO को किया शोकॉज

Ranchi News : बैठक में उपायुक्त ने कहा कि 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना है. इसलिए सभी ERO और AERO लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा करें. तार्किक विसंगति (Logical Discrepancy) और नो मैपिंग (No Mapping) के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करें. किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल जानकारी दें, ताकि समय पर समाधान किया जा सके.
 
डीसी ने की बैठक
  • 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
  • छठ महापर्व को लेकर भी दिया निर्देश

Ranchi News : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची तैयार करने के काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है. मंगलवार को समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समीक्षा बैठक की. समीक्षा में सामने आए तथ्यों के आधार पर बुंडू की LRDC छवि बाला और CO हंस हेम्ब्रम को शोकॉज किया गया है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

उन्होंने चेतावनी दी कि तीन दिनों में एसआइआर के काम में सुधार नहीं हुआ तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. जिले के औसत प्रदर्शन से नीचे रहने वाले विधानसभा क्षेत्रों के सभी AERO से भी जवाब मांगा जाएगा.

 

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना है. इसलिए सभी ERO और AERO लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा करें. तार्किक विसंगति (Logical Discrepancy) और नो मैपिंग (No Mapping) के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करें. किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल जानकारी दें, ताकि समय पर समाधान किया जा सके.

 

उन्होंने निर्वाचन से जुड़े प्रपत्र, नोटिस, सुनवाई के दस्तावेज और निष्पादन रिपोर्ट को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखने का निर्देश दिया. सभी ERO को अधीनस्थ कर्मियों के काम की क्लोज मॉनिटरिंग करने को कहा. बैठक में फॉर्म-6 के निष्पादन की भी समीक्षा हुई.

 

छठ घाटों की सफाई और जनता से अच्छा व्यवहार जरूरी

उपायुक्त ने छठ महापर्व को देखते हुए BDO और CO को तालाबों व छठ घाटों की सफाई का निरीक्षण करने तथा छठ समितियों से समन्वय बनाने का निर्देश दिया.

 

उन्होंने सरकारी कार्यालयों में आम लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और बिचौलियों की भूमिका पर रोक लगाने को कहा. साथ ही आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर संबंधित CO की जवाबदेही तय कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही